{"_id":"5aedddff4f1c1b57098b8392","slug":"71525538303-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर होगी कारवाई:भट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर होगी कारवाई:भट्टी
Updated Sat, 05 May 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक बंगाणा की बैठक में भाग लेते सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक बंगाणा की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी तिलकराज भट्टी की अध्यक्षता में बंगाणा में हुई। इसमें 25 प्रतिशत कोटे के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने पर चर्चा की गई। खंड शिक्षाधिकारी तिलकराज भट्टी ने कहा कि पहली और छठी कक्षा में निर्धन छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा आरटीई एक्ट के तहत निजी स्कूलों में मुहैया करवाई जाएगी।
जो स्कूल इस अधिनियम की अनुपालना नहीं करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा खंड बंगाणा के तहत बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के बारे में जानकारी मिली है। स्कूलों के मुखियों को मौखिक रूप से चेतावनी दे दी गई है। सोमवार तक इन स्कूलों के खिलाफ कारवाई भी की जाएगी। अगर बिना मान्यता के स्कूल चलते आरटीई के तहत एक लाख रुपये का जुर्माना और प्रतिदिन के हिसाब दस हजार रुपये देय होंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लखनपाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, महासचिव विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, यशपाल सहित अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन