फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंगाणा को 18 करोड़ से बनेगी पेयजल योजना : कंवर

बंगाणा को 18 करोड़ से बनेगी पेयजल योजना : कंवर

Thu, 03 May 2018 06:22 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा को 18 करोड़ से बनेगी पेयजल योजना : कंवर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वीरवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत थानाकलां में लगभग 90 लाख से निर्मित सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के संपूर्ण निपटारे के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यास नदी से लगभग 18 करोड़ की लागत वाली बंगाणा क्षेत्र के लिए एक नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। वहीं 10.82 करोड़ से रामगढ़धार पेयजल योजना का सुधार कार्य किया जा रहा है। एससी सब प्लान से रामगढ़धार पेयजल योजना की मुख्य लाइन के साथ-साथ अन्य सुधार भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 17 पंचायतों के लिए बनी पेयजल योजना में लीकेज की समस्या को दुरुस्त किया है। मेन लाइन से दिए कनेक्शन भी हटाए गए हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण के लिए जगह-जगह चेक डैम बनाए जाएंगे और पंचायतों में कम से कम एक तालाब बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। वहीं वर्षा जल संग्रहण के लिए बडे़ टैंक निर्मित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ करोड़ से सुदृढ़ होगा सड़क नेटवर्क
कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में सड़कों के नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 100 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है। प्रदेश और केंद्र सरकार के सहयोग से कार्यों के लिए धन जुटाया जाएगा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के भवन और स्वीकृत पदों पर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की तैनाती के मामले को प्रदेश कैबिनेट में लाया जाएगा।

इस मौके पर एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता आईपीएच एसके शर्मा, बीडीओ सोनू गोयल, अधिशासी अभियंता एमआर कालिया, जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरम सिंह, मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, कैप्टन प्रीतम डढवाल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, पूर्व जिप सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, एडवोकेट नवीन, उपप्रधान थानाकलां यशपाल, प्रधान पलाहटा राज कुमारी, सुरेंद्र हटली, अमृतलाल उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed