फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मां दुर्गा की महाआरती में जुट रही भीड़

मां दुर्गा की महाआरती में जुट रही भीड़

Wed, 21 Mar 2018 06:11 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
मां दुर्गा की महाआरती में जुट रही भीड़
मां दुर्गा की महा आरती में जुट रही भीड़
विज्ञापन

रायपुर सहोड़ां में प्रतिदिन किया जा रहा कन्याओं का पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
रायपुर सहोड़ां के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्थित मां भगवती के मंदिर में चैत्र नवरात्रों के चलते मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। हर रोज भगवान भोलेनाथ, राधाकृष्ण मंदिर, राम दरबार, रामभक्त हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनारायण भगवान की आरती के बाद मां भगवती का विधिवत पूजन और आरती के बाद चैत्र नवरात्रों के चलते मां दुर्गा की महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। महा आरती में सम्मलित होकर मां का आशीर्वाद लेने के लिए महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। संध्याकालीन महा आरती से पहले 101 कन्याओं का रोज पूजन किया जा रहा है। इसके बाद प्रसाद वितरण होता है। मंगलवार को तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा का पूजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आचार्य निरंजन शास्त्री के अनुसार मां चंद्रघंटा शिख पर चंद्र तथा हस्त में घंटा है। देवासुर संग्राम के दौरान देवी ने घंटा तथा नाद ने अनेक आसुरों को यम के द्वार पहुंचाया था। चंद्रघंटा नाद के साथ शांति का संदेश देती है। बुधवार को चतुर्थ माता कूष्मांडा का पूजन हुआ। अन्नपूर्णा के इस स्वरूप को प्रकृति एवं पर्यावरण की अधिष्ठात्री का स्वरूप भी माना जाता है। आचार्य निरंजन शास्त्री ने कहा कि मां के स्वरूप की आराधना से तृप्ति प्राप्त होती हैं। महा आरती में आचार्य निरंजन शास्त्री के साथ पंडित दीपक, नरेश कुमार, बोधराज, मास्टर राधाकृष्ण, राकेश द्विवेदी, रोशनलाल, अमृतलाल, रामपाल, शिवकुमार, सीमा, रेखा, रामदुलारी, कृष्णा, सरला, सुनीता, अनीता, पूनम, सरोज, प्रवीण, रामदेव श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed