{"_id":"5940189e4f1c1bfe0a8b45df","slug":"71497372830-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर में शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर में शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। मैहतपुर पंचायत के वार्ड चार में आबकारी विभाग की ओर से खोले गए शराब ठेके को लेकर ग्रामीण भड़क गए हैं। मंगलवार को गांव की दर्जनों महिलाओं ने जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पहले महिलाओं सहित ग्रामीणों ने ठेके के बाहर रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि यदि शराब का ठेका दोबारा खोला गया तो प्रदर्शन उग्र कर दिया जाएगा। ठेके बंद करने को लेकर महिलाओं ने डीसी विकास लाबरू को ज्ञापन भी सौंपा। डीसी को सौंपे ज्ञापन में जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने बताया कि आबकारी विभाग ने मैहतपुर गांव के वार्ड चार में रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोल दिया है। ठेके के समीप एक स्कूल और मंदिर है। इसके अलावा जिस जगह ठेका खोला गया है, वह स्थान क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। इन पंचायतों में अगर किसी की मौत हो जाए तो अंतिम संस्कार के लिए विभौर साहिब स्थित श्मशानघाट जाते समय इस जगह पर पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह ग्रामीणों ने शराब ठेका बंद करवाया, लेकिन विभाग मैहतपुर पंचायत के वार्ड चार में ही ठेका खोलने पर अड़ा हुआ है, जिसे किसी भी कीमत पर खुलने नहीं दिया जाएगा। पंकज ने बताया कि इससे पहले गांववासियों ने विभाग की ओर से शराब ठेका खोलने पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया था और ठेका न खोलने के आश्वासन के बाद अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। लेकिन सोमवार सायं ठेका खोलकर शराब की सेल शुरू कर दी। उन्होंने डीसी विकास लाबरू से शराब ठेके को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। इस अवसर पर मैहतपुर बसदेहड़ा नप अध्यक्ष मंजू चंदेल, मैहतपुर पंचायत प्रधान सोमा देवी, वार्ड सदस्य सरोज देवी, अनीता देवी, वार्ड पांच के सदस्य सुरेश कुमार, किसान मोर्चा से रामदेव, महिला मंडल प्रधान रक्षा देवी, सौरभ भारद्वाज, राजीव कुमार, सोमनाथ, कृष्ण चंद, सौरव, राज रानी, संजीव कुमार, सरोज रानी, कांता देवी, सोमा देवी और सलोचना देवी आदि उपस्थित रहे। वहीं, मैहतपुर पंचायत उपप्रधान रोहन द्विवेदी ने कहा कि 22 जून को आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गांव में शराब का ठेका दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर ग्रामीणों की राय ली जाएगी। रोहन ने बताया कि तीन बार ठेके को बंद करवा चुके हैं।
विज्ञापन