{"_id":"6936dc3e605b499d7c0fe1d0","slug":"70-of-the-watershed-project-work-is-complete-surendra-una-news-c-93-1-una1002-174537-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉटरशेड योजना के 70% कार्य पूर्ण : सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉटरशेड योजना के 70% कार्य पूर्ण : सुरेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक राकेश कालिया के पुत्र सोहराब ने किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। विकासखंड गगरेट के ग्राम पंचायत अमलेहड़ में सोमवार को वॉटरशेड महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में गगरेट विधायक राकेश कालिया की ओर से उनके पुत्र सोहराब कालिया मुख्य अतिथि रहे। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेतली ने उनका शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चेक डैम का भूमि पूजन और पौधरोपण किया। इसके अलावा पंचायत कार्यालय में चार विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। भंजाल स्कूल के बच्चों ने जल संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
सोहराब कालिया ने ग्रामीणों को पानी बचाने के महत्व के बारे में बताया और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। महिला मंडल की पंचायत में कक्ष निर्माण की मांग पर उन्होंने शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेतली ने बताया कि वॉटरशेड योजना के लगभग 70% कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव पूजा मेहता, प्रधान देवराज, उपप्रधान विधि सिंह जसवाल और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।