फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   648 voters will be the key to victory in ward one of Daulatpur Chowk.

Una News: नपं दौलतपुर चौक के वार्ड एक में 648 वोटर बनेंगे जीत की चाबी

Mon, 11 May 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
648 voters will be the key to victory in ward one of Daulatpur Chowk.
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर-1 में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोचक बन गया है। कुल 648 मतदाताओं वाले इस शहरी वार्ड में हर वोट अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

कम मतदाता संख्या होने के कारण प्रत्याशी घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क साधने में जुटे हुए हैं और चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। वार्ड नंबर-1 से इस बार रजनीश कुमार शौंकी और कप्तान सुनील परमार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। वार्ड में छोटी बैठकों, नुक्कड़ सभाओं और बाजार क्षेत्र में प्रचार गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-1 नगर पंचायत का प्रमुख शहरी और व्यापारिक क्षेत्र माना जाता है। यहां अधिकांश मतदाता पढ़े-लिखे और जागरूक हैं, जो विकास और मूलभूत सुविधाओं को चुनाव का मुख्य मुद्दा मान रहे हैं। व्यापारी वर्ग, महिला मतदाता और युवा इस बार चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार भद्रकाली रोड पर फैली गंदगी और नालियों की साफ-सफाई वार्ड की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार क्षेत्र और आसपास के इलाकों में परेशानी बनी रहती है।
इसके अलावा सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी समस्याएं भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। महिला मतदाता साफ-सुथरे वातावरण और बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही हैं।

वहीं व्यापारी वर्ग बाजार क्षेत्र में सफाई और यातायात व्यवस्था में सुधार चाहता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वार्ड नंबर-1 में इस बार मुकाबला कांटे का रह सकता है और कुछ दर्जन वोट ही जीत-हार तय कर सकते हैं। ऐसे में व्यापारी, महिलाएं और युवा मतदाताओं का रुझान चुनाव परिणाम में सबसे अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed