फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से साझा की मन की बात

पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से साझा की मन की बात

Thu, 28 Feb 2019 10:19 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से साझा की मन की बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने वीरवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देश के साथ-साथ ऊना सदर में भी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात साझा की। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीरवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देश के साथ-साथ ऊना सदर में भी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात साझा की। जिला परिषद हाल ऊना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहे।

सत्ती ने करीब डेढ़ घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के विचार सुने। इस दौरान पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं को देश की मजबूती और नए भारत के संकल्प को कामयाब बनाने के लिए बूथ जीतने का मंत्र दिया। मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों से संपर्क करने और कड़ी मेहनत से जुटने का संदेश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से मोदी ने जब देश की सेना और राष्ट्र की सुरक्षा की बात कही, तो कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए तालियां बजाईं।
विज्ञापन


मोदी के संवाद के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हम सबको मोदी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए फील्ड में जुटना होगा। मोदी और शाह के निर्देशों के अनुसार हिमाचल की चार सीटें एक बार फिर से भाजपा की झोली में डालनी होंगी। सत्ती ने कहा कि देश की ओर बुरी नजर से देखने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों पर जिस प्रकार से कायरतापूर्ण हमला पुलवामा में हुआ। उसके बाद 26 फरवरी को वायुसेना ने आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जवाब में पाकिस्तान द्वारा की कार्रवाई को विफल किया गया है। इसमें एक भारतीय जवान को पाकिस्तान ने हिरासत में आया है। इसको लेकर भारत सरकार पूरी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा, सभी दल और देश की जनता भारतीय सैनिक के साथ है। सकुशल उन्हें वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उचित व कड़ा कदम उठाया जाएगा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा, मंडल महामंत्री तिलक राज सैनी, अंबिका दत्त शर्मा, सागर दत्त भारद्वाज, रवि जैलदार, बलविंदर गोल्ड, राज कुमार पठानिया, अशोक धीमान, शिव मैहन, मुनीष कुमार, सतीश बनगढ़, खामोश जैतिक, जगदेव जग्गा, अमरदीप सिंह, नरेश कुमार, मनदीप कौर, ऋतिका भारद्वाज, अंजू बाला, मनदीप कौर, अवतार सिंह, अश्विनी कुमार, बेअंत सिंह, रमन कुमार शर्मा, विपन राणा, विवेक भारद्वाज, मोहित बेदी, वरुण मेहन, विकास शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।


2 मार्च को निकलेगी बाइक रैली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि दो मार्च को पूरे देश में भाजपा बाइक रैली निकालेगी। इसमें हिमाचल प्रदेश के भी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैलियां निकलेंगी। उन्होंने कहा कि बाइक रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उत्साह के साथ हिस्सा लें। वही सुनिशिचित किया जाए कि महिला कार्यकर्ता भी बाइक रैली में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed