फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य जारी: डीसी

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य जारी: डीसी

Mon, 10 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य जारी: डीसी
Voter List

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने सोमवार को जिले के मान्याता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचनों में प्रयुक्त होने वाली मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण का कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि एक 1 सितंबर से 31 अक्तूबर तक प्राप्त दावों व आक्षेपों की सूची निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिले के सभी मतदान केंद्रों में 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे राजनैतिक दलों द्वारा प्रतिनियुक्त बूथ स्तरीय एजेंटों की बूथ लेवल अधिकारियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बूथ लेवल एजेंटों द्वारा मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एसडीएम) द्वारा नए दर्ज और हटाए मतदाताओं की सूचियां संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करवा दी गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों में यदि कोई संशोधन या मृतक या स्थान परिवर्तित मतदाता के नाम को हटाया जाना हो तो संबंधित मतदान केंद्र में प्रारूप 7 (नाम हटाने) या प्रारूप 8 (दर्ज विवरण में शुद्धि हेतु) बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा 11 दिसंबर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) ऊना की अध्यक्षता में ऊना हलके के मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों और राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक होगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में दोहरे पंजीकरण, डुप्लीकेट वोटर कार्ड, दिव्यांग मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed