{"_id":"5b21012e4f1c1bfa6e8b7b40","slug":"61528889646-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसादम योजना से मिले 50 करोड़ से होगा चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसादम योजना से मिले 50 करोड़ से होगा चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
chintpurni temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले एक दो सालों में श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं मिल पाएंगी। मां के दरबार में आने वाले लाखों भक्तों को वैष्णो देवी और तिरुपति बाला की तर्ज पर विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करवाई जाएंगी। केंद्र सरकार की प्रसादम योजना के अंतर्गत स्वीकृत 50 करोड़ से चिंतपूर्णी मंदिर को खुला कर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस योजना के तहत देश के 14 मंदिरों का भव्य सौंदर्यीकरण किया जा चुका है।
हिमाचल का चिंतपूर्णी मंदिर 15वां मंदिर होगा। मंदिर को भव्य रूप देने के लिए आसपास की 34 दुकानों के अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। प्रभावित दुकानदारों ने भी इसको लेकर सहमति दे दी है। डीसी ऊना राकेश प्रजापति और मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर अपनी रुचि दिखाई। मंदिर आयुक्त डीसी ऊना राकेश प्रजापति ने चिंतपूर्णी मंदिर को खुला करने और तोड़ी जाने वाली 34 दुकानों को लेकर जहां दुकानदारों से दो बार बैठक कर उनसे बातचीत की दुकानदारों ने प्रशासन को अपना सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर के खुला होने से जहां मेलों के दौरान लगने वाली लंबी लाइनों का झंझट खत्म हो जाएगा, मंदिर के आसपास गलियारा बनाने से 15-20 हजार श्रद्धालु एक साथ खड़े हो पाएंगे। श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मंदिर में मिलेंगी। दर्शन पर्ची के जरिये समयानुसार श्रद्धालु मंदिर में कम समय मे दर्शन कर पाएंगे। श्रद्धालुओं को बैठने के लिए कांप्लेक्स बनाया जाएगा। लोगों का मानना है कि अगर चिंतपूर्णी को रेल लाइन से जोड़ दिया जाता है तो यह और भी ज्यादा अच्छा होगा।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तार को लेकर प्रशासन की तरफ से प्रयास तेज कर दिए हैं। डीसी ऊना ने प्रभावित दुकानदारों से बातचीत भी की है। मंदिर को खुला करने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए 50 करोड़ खर्च किए जाएंगे।