फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दौलतपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर बना प्लान

दौलतपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर बना प्लान

Thu, 25 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर बना प्लान
इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)।
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एसपी ऊना दिवाकर शर्मा के निर्देशों के बाद पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। वीरवार को पुलिस ने चिन्हित स्थानों पर बस स्टॉप और नो पार्किंग के साइन बोर्ड लगवाए। इस अवसर पर एएसआई सुरजीत सिंह, हवलदार पवन, विक्रम और अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि तलवाड़ा रोड और डोलवाह रोड पर बस स्टॉप के साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

सरकारी अस्पताल के नजदीक नो पार्किंग का बोर्ड लगाया है। यदि कोई बस चालक निजी या सरकारी अब चिन्हित स्थान की जगह बस खड़ी कर सवारी पर बैठाता या उतारता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों को निर्देश दिए हैं कि मुख्य चौक के 50 मीटर के दायरे में पिरथीपुर रोड, भद्रकाली रोड, तलवाडा रोड और डोलवाह रोड पर कोई भी गाड़ी पार्क नहीं करेगा। इस पर पुलिस कठोर करवाई करेगी।
विज्ञापन


एसएचओ गगरेट बहादुर सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था का दौलतपुर चौक में जायजा लिया। सभी वाहन चालकों से आह्वान किया है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें वरना पुलिस कड़ाई से पेश आएगी। चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग करें और दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed