{"_id":"5a4ba1194f1c1b3d198b46fe","slug":"61514905881-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल है हिंदुस्तानी... पर थिरके छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल है हिंदुस्तानी... पर थिरके छात्र
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
annual function
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)।
विज्ञापन
केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अंब के बीडीसी चेयरमैन सतीश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य मुनीष शर्मा ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी।
बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। उन्होंने नाटी, गिद्दे और भंगड़े से खूब धमाल मचाया। बच्चों ने मेरा मुल्क मेरा देश, हम होंगे कामयाब, चक दूम-दूम, ऐसा देश है मेरा और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी से माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। लघु नाटिकाएं भी पेश कीं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे के दुष्प्रभाव और मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से हो रही बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि सतीश शर्मा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। मुख्यातिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के एमडी मदन लाल शर्मा, उमा शर्मा, प्रमोद शर्मा, व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा, अनुज कुमार, विनोद आनंद समेत स्कूल स्टाफ और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्हें मिला सम्मान
आदित्य, आकाश, अमनप्रीत, अर्पित, अर्णव, आशीष, अवंतिका, चाहत, कार्तिक, मन्नत, नाबलिन, राघव, पावनी, वंश, रिद्धिमा, सूर्यांश, जोया, अंशप्रीत, दक्ष, दीक्षांत, कार्तिक, नवदीप, हर्षिता, ऋषभ, राजवीर, सक्षम, समर, सोहन, सुमिक्षिका, रिधम, मयंक, नयना, अनीश, रोहन, रुपाली, सनबीम, आर्य, अनमोल, हर्ष, हर्षित, ईशान, जसकरण, कुलजीत, पारुल, रितिका, सोनाक्षी, तानिया, वंशिका, आरुषि, आर्य, अमनदीप, अंश, अंकित, दीपिका को सम्मानित किया।