फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दुराचार के दोषी दो युवकों को 10-10 साल कारावास

दुराचार के दोषी दो युवकों को 10-10 साल कारावास

Wed, 27 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
दुराचार के दोषी दो युवकों को 10-10 साल कारावास

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
विशेष अदालत के न्यायाधीश डीआर ठाकुर ने नाबालिग से दुराचार के मामले में दो युवकों को दोषी करार दिया है। दोनों दोषियों को विभिन्न धाराओं में 10-10 साल की कठोर कारावास और 15-15 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की सूरत में दोषियों को एक-एक साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

अदालत ने गौरव शर्मा निवासी समूर खुर्द और करण निवासी धोलीवाल बंगाणा को दोषी करार दिया है। जिला न्यायवादी अशोक धीमान और उपजिला न्यायवादी संजय पंडित ने बताया कि दोषी गौरव शर्मा नियमित रूप से पीड़ित को मिलता रहता था और उससे शादी करने की बात भी कहता था। इसी बीच 2016 में चार और पांच मार्च की मध्य रात्रि गौरव शर्मा पीड़ित के घर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां उन्होंने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित के दरवाजा खोलते ही उसने कोई स्प्रे उसके मुंह पर मार दिया और उसका मुंह अपने हाथ से दबाकर उसे उठा लिया। इसी बीच पीड़ित की दादी उठ गई और उसने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन दोषी उसे उठाकर सड़क की तरफ भाग निकला। जहां एक छोटे वाहन में उसका एक साथी पहले ही मौजूद था। उसने पीड़ित को गाड़ी में बिठाया और गाड़ी चला रहे करण ढिल्लों को बीहड़ू गांव की तरफ जाने को कहा। यहां पहुंच कर उसने पीड़ित से दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि करण ने पीड़िता से दुराचार नहीं किया लेकिन अपराध में गौरव शर्मा की मदद करने के लिए पोक्सो एक्ट के तहत उसे भी बराबर सजा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि अदालत ने धारा 363, 366ए, 120बी के तहत दोषियों को 7-7 साल की कठोर कारावास, 3-3 हजार रुपये जुर्माना, गौरव को 376 के तहत 10 साल की कठोर कारावास, तीन हजार रुपये जुर्माना, धारा 201 के तहत 3-3 साल कठोर कारावास 1-1 हजार रुपये जुर्माना और पोक्सो एक्ट की धारा छह के तहत दोनों को 10-10 साल की कठोर कारावास और 5-5 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की सूरत में दोनों को एक-एक साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed