फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जूडो खिलाडिय़ों ने चमकाया ऊना नाम

जूडो खिलाडिय़ों ने चमकाया ऊना नाम

Thu, 16 Nov 2017 10:45 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
जूडो खिलाडिय़ों ने चमकाया ऊना नाम

अमर उजाजा ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। खेल छात्रावास ऊना के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिला ऊना का नाम रोशन किया है। शिमला में आयोजित हुई तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में ऊना के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण और छह रजत पदक हासिल किया। बुधवार देर शाम ऊना पहुंचने पर खिलाड़ियों को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जूडो कोच कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिमला में इंदिरा गांधी परिसर में हुई जूडो प्रतियोगिता में ऊना के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में कैडिट वर्ग-17, जूनियर वर्ग-21 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहे। इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदकों पर अपना कब्जा जमाया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। स्वर्ण पद विजेता खिलाड़ियों में विकास नेगी, हार्दिक, तरुण ठाकुर, गौरव, निखिल डोगरा, रोहित सैणी, मुनीष कुमार, रोहित कुमार, चिराग कौरवी, सुमित डोगरा, प्रिया, महक शर्मा, अभिषेक और कार्तिक कहोल शामिल है।
विज्ञापन


रजत पदक हासिल करने वालों में हार्दिक, साहिल, चिराग भंडारी, मनदीप कौर, अभिनव भारद्वाज और कांस्य पदक हासिल करने वालों में दीपिका, रजत ठाकुर और विजय ठाकुर है। ऊना के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा पूरी प्रतियोगिता में रखा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कोच कुलदीप शर्मा को दिया। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर जिला खेल अधिकारी एमपी भराड़िया, फुटबाल कोच चंद्रमोहन शर्मा, संजीव, अशोक ठाकुर, वीरेंद्र राणा, सुमनलता, सुशील कुमार, तेजा सिंह, नरेश ठाकुर, कमांशु प्रभाकर ने बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed