{"_id":"5a0ae61a4f1c1bdb538bd153","slug":"61510663706-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉक्फोर्ड सीसे स्कूल में मनाया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉक्फोर्ड सीसे स्कूल में मनाया बाल दिवस
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
रॉकफोर्ड-डे-बोर्डिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार बाल दिवस मनाया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों में फैंसी ड्रेस और मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से पहली कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चे विभिन्न ड्रेसों में सजकर स्कूल आए थे। बच्चों ने चाचा नेहरू, कृष्ण, राम, सैनिक, महाराणा प्रताप, वकील, डॉक्टर, नर्स, पंडित, दूल्हा बनकर स्कूल आए थे।
इस अवसर पर बच्चों ने आंखें दान करने का संदेश दिया। खेल प्रतियोगिता में बनाना रेस, जलेबी रेस, सिंपल रेस लगवाई गई जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवर पर प्रधानाचार्य शगुन सिक्का ने बच्चों को संबोधित करते हुए सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी स्कूल में बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं को पेंसिल बांटी गई। प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों और अभिभावकों को स्कूल शिक्षा सलाहकार एमआर शर्मा ने सम्मानित किया और पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक विनोद आनंद, सुमित आनंद सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन