फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   60 more including a traffic policeman in Una

ऊना में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी समेत 60 और संक्रमित

Fri, 18 Sep 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
60 more including a traffic policeman in Una
चिंतपूर्णी मंदिर खुलने से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्री​नंग करता हुआ स्टाफ। - फोटो : Una
ऊना। जिले में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी और पत्रकार समेत 60 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें बुधवार को जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 290 में से 26 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि वीरवार को भेजे गए 224 सैंपलों में से 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की जांच में 264 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा एंटीजन रैपिड टेस्ट में 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि वीरवार को कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए 224 सैंपल में 39 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 6 पॉजिटिव, 32 निगेटिव जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है। ऊना शहर का 38 वर्षीय पत्रकार कोरोना संक्रमित पाया गया है। हरोली थाना के दो पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए है, जिनकी आयु 39 व 49 वर्ष है। ऊना का 53 वर्षीय ट्रैफिक पुलिस कर्मी कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया है। ऐसे में अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1027 पहुंच गया है। जिसमें 599 स्वस्थ और 419 एक्टिव मामले शामिल हैं। जबकि 9 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में ऊना आईआरबी बनगढ़ से 57 वर्षीय पुलिस जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना शहर से सात मामले कोरोना के पाए गए हैं। वार्ड नंबर चार से एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें पति 32, पत्नी 30 व दो वर्षीय बेटा शामिल है। इसी वार्ड के 36 वर्षीय निजी डॉक्टर संक्रमित पाए गए है। चार वार्ड से ही 41 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 से 11 वर्षीय की बच्ची संक्रमित पाई गई है। फ्रेंड्स कॉलोनी ऊना से 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ऊना में 6 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैहतपुर से मां व बेटी पॉजिटिव पाए गए है, जिनकी उम्र 40 व 19 वर्षीय है। वहीं कुठार कलां से 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जो कि राजस्थान से लौटा है। वहीं धमांदरी के वार्ड तीन से 49 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। बहड़ाला से 27 वर्षीय महिला, रक्कड़ कॉलोनी से 53 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले। अंब के छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल के चौआर का 29 वर्षीय युवक, धलवाड़ी से 53 वर्षीय व्यक्ति, टकारला से 57 वर्षीय व्यक्ति, कुठियाडी से 29 वर्षीय युवक, चक्कसराएं से 37 वर्षीय व्यक्ति व अंब का 67 वर्षीय वृद्ध संक्त्रस्मितहै। गगरेट के दो युवक संक्रमित पाए गए हैं। ब्रहमपुर से 40 वर्षीय व जीतपुर बेहड़ी से 25 वर्षीय युवक संक्त्रस्मित पाया गया।
हरोली से कुंगड़त से 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में हुए तीन सैंपल संक्त्रस्मित पाए गए हैं। इनमें उपमंडल ऊना के 14, गगरेट उपमंडल से तीन व अंब से एक संक्त्रस्मित पाया गया है। अंब में पांच कोरोना संक्त्रस्मित मामले पाए गए है। जिसमें अंब से 45 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। मैड़ी से 33 वर्षीय व्यक्ति, ठठ्ल से 22 वर्षीय महिला व कुठैड़ा खैरला से 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया है। उपमंडल ऊना से 13 मामले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें मैहतपुर के वार्ड पांच से 22 वर्षीय, चताड़ा से 50 वर्षीय व्यक्ति, जनकौर हार से 55 वर्षीय व्यक्ति, लोअर देहलां से 54 वर्षीय महिला, संतोषगढ़ से 55 वर्षीय महिला, देहलां से 36 वर्षीय महिला, ग्रीन एवन्यू कॉलोनी रक्कड़ से 44 वर्षीय व्यक्ति, डठवाड़ा से 32 वर्षीय व्यक्ति, टक्का से 70 वर्षीय महिला, अरनियाला से तीन व्यक्ति कोरोना संक्त्रस्मित है। इनकी उम्र 66, 34 व 18 वर्ष है। लोअर टक्का रोड़ से 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया है।
ऊना शहर से चार मामले कोरोना संक्रमित के पाए गए है। वार्ड नंबर चार से एक परिवार के दो सदस्य संक्त्रस्मित पाए गए है। जहां पर 31 व 27 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव है। वार्ड नंबर एक आर्य नगर से 29 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। फ्रैंड्स कॉलोनी ऊना से 55 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। हरोली उपमंडल के टाहलीवाल स्थित एक उद्योग का 30 वर्षीय युवक पॉजीटिव पाया गया है। पालकवाह से 32 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। एक अन्य 42 वर्षीय व्यक्ति संक्त्रस्मित पाया गया है। नंगल खुर्द से 44 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाई गई है। इसके अलावा बसदेहड़ा में हुए सैंपल के दौरान एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल के सैंपल में 43 वर्षीय महिला, दो वर्षीय बालक व 20 वर्ष की युवती संक्रमित पाई गई है।

नंगल में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मामले
नंगल। नंगल समेत जिला रूपनगर में कोरोना के बढ़ते मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे। जिला रूपनगर में आज भी कोरोना पॉजिटिव के 54 नए मामले सामने आए। इन 54 नए मामलों में सबसे अधिक 19 मामले रूपनगर में, 15 मामले श्री आंनदपुर साहिब में, 8 मामले नंगल में, 6 मामले मोरिंडा में, चार मामले चमकौर साहिब में, भरतगढ़ व नूरपुर बेदी में एक एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed