{"_id":"611bfbf98ebc3e43206da193","slug":"59-18-lakh-cheated-in-the-name-of-policy-una-news-sml3807216193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिसी के नाम पर 59.18 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिसी के नाम पर 59.18 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
59.18 lakh cheated in the name of policy
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना के एक व्यक्ति से पॉलिसी के नाम पर 59.18 लाख की ठगी की गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पर पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने कांगड़ा जिले के नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला दमदमा ऊना निवासी ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि सन् 2014 में दो लोगों ने उससे धोखे से 1.5-1.5 लाख की 11 पॉलिसी अलग-अलग बैकों में जमा करवा दीं। साल भर के बाद शातिरों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे फोन करके कहा कि जहां इसने पॉलिसी खरीदी है, वह वहां के कर्मचारी बोल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने ऊना निवासी के साथ धोखा किया है। उन्होंने भी झांसा देते हुए पॉलिसी को अपडेट करवाने के लिए असली पॉलिसी के कागजात मांगे और रुपये जमा करवाने को कहा। इस पर उसने कुछ लोगों के नाम पर और रुपये जमा करवा दिए और असली पॉलिसी के कागजात भी उन्हें दे दिए। इन सब शातिरों ने उससे धोखे से अलग-अलग खातों में कुल 59.18 लाख रुपये जमा करवा लिए। आज दिन तक शातिरों ने इसके रुपये वापस न किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर में शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया है।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के दस्तावेज जांचने में जुट गई है। खातों में कब-कब और कैसे रुपये जमा करवाए, यह जानकारी भी जुटाई जा रही है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना सदर में केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।