फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   576 students took part in the Sainik School entrance exam.

Una News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 576 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sun, 18 Jan 2026 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
576 students took part in the Sainik School entrance exam.
परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में देखने को मिला खासा उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। जिला ऊना में रविवार को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन अनुशासित और सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। जिले के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों में करवाई इस परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने की अपनी इच्छा जाहिर की। वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना के जलग्रा परिसर में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा में लगभग 176 बच्चों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और अनुशासन के साथ परीक्षा में शामिल हुए। वहीं रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल रक्कड़ कॉलोनी ऊना में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 400 के करीब विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां भी परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किया गया। दोनों स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा समय-सारिणी का सख्ती से पालन करवाया गया। परीक्षा देने आए बच्चों को स्कूल स्टाफ और सदस्य आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नजर आए, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अभिभावकों ने भी परीक्षा के सफल आयोजन और स्कूल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना की।
बॉक्स-1

आदित्य सापेहिया ने बताया कि परीक्षा थोड़ी चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन, अच्छी तैयारी के कारण मुझे प्रश्न हल करने में मजा आया। सैनिक स्कूल में पढ़ना मेरा सपना है।
विज्ञापन




बॉक्स-2

नव्या शर्मा ने कहा कि शुरू में थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन परीक्षा केंद्र पर माहौल अच्छा था और शिक्षकों ने सही मार्गदर्शन दिया। अब उम्मीद है कि मैं इस परीक्षा में सफल हो जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed