{"_id":"63e3e03d488650e3500df392","slug":"55-thousand-rupees-looted-after-fighting-with-salesman-in-gagret-una-news-c-19-1-54394-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: गगरेट में सेल्समैन से मारपीट कर 55 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: गगरेट में सेल्समैन से मारपीट कर 55 हजार रुपये लूटे
Wed, 08 Feb 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट के एक व्यवसायी के सेल्समैन को बरगलाकर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर अज्ञात बदमाश मारपीट करके उनसे करीब 55 हजार रुपये लूट कर ले गए। सेल्समैन शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक थाने से लेकर दूसरे थाने तक भटकता रहा, लेकिन उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए वीरवार सुबह पीड़ित को मौका-ए-वारदात पर बुलाया है।
गगरेट के एक व्यवसायी का सेल्समैन सुनील कुमार रूटीन के अनुसार मुबारिकपुर-बडूही बीट पर कलेक्शन पर था। अभी वह कुठियाड़ी के पास पहुंचा था कि एक व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि गगरेट-अंदौरा मार्ग पर सोमभद्रा नदी में उसका बेटा दुर्घटना का शिकार हो गया और गंभीर है। सूचना के आधार पर सुनील सोमभद्रा नदी की ओर भागा। जब नदी में पहुंचा तो एक कार में सवार होकर तीन-चार लोग आ धमके। उन्होंने सुनील कुमार से मारपीट शुरू कर दी और उनसे बैग छीन लिया। बैग में 55 हजार रुपये समेत कुुछ चेक थे। सुनील के अनुसार कार की नंबर प्लेट टूटी हुई थी और पीछे की नंबर प्लेट गायब थी। सिर्फ नंबर प्लेट पर पीबी 07 ही पढ़ पाया। वे लोग कार में सवार होकर अंब की ओर ही चले गए। सुनील कुमार ने बताया कि वह वारदात की शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाना गगरेट पहुंचा, जहां से उसे बताया गया कि जहां वारदात हुई, वह क्षेत्र अंब पुलिस थाना के अधीन है इसलिए वहां जाएं। सुनील ने मंगलवार सांय अंब थाना पहुंच कर शिकायत पत्र सौंपा, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।
बुधवार को मामला डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद के संज्ञान में लाने के बाद पुलिस अब हरकत में तो आई है, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ है। सुनील कुमार को अब वीरवार सुबह 9:30 बजे मौका-ए-वारदात पर बुलाया गया है। हालांकि सुनील के दावे में कितनी सच्चाई है यह पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।