{"_id":"67cf3a9538aca8d28b04562b","slug":"5400-students-of-class-10th-took-the-mathematics-subject-exam-una-news-c-93-1-ssml1048-148165-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दसवीं कक्षा के 5400 विद्यार्थियों ने दी गणित विषय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दसवीं कक्षा के 5400 विद्यार्थियों ने दी गणित विषय की परीक्षा
Tue, 11 Mar 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को दसवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें शत-प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों में पहुंचे। सुबह 08:45 बजे विद्यार्थियों को केंद्रों में पूरी तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। जहां सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
जानकारी के अनुसार जिला में दसवीं कक्षा के करीब 5400 विद्यार्थियों ने सोमवार को गणित विषय की परीक्षा दी। इस विषय की परीक्षा को विद्यार्थी सबसे चुनौतीपूर्ण मानते हैं। जिसके लिए उन्होंने काफी दिन पहले ही तैयारी करना शुरू कर दिया।
विद्यार्थियों ने कुल मिलाकर परीक्षा को ठीक बताया। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों में अकांक्षा, राहुल, सारांश, आकाश, तनीषा और वंशिका ने बताया कि प्रश्न कुल मिलाकर ठीक रहे। हां, कुछ प्रश्न हर परीक्षा में उलझाने वाले होते हैं। गणित विषय की परीक्षा में भी ऐसा रहा लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा ठीक हुई। उधर शिक्षा विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण प्रक्रिया में जुटी रही। सोमवार को भी कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
उपनिदेशक शिक्षा क्वालिटी कंट्रोल जिला ऊना नीलम की अध्यक्षता में गठित फ्लाइंग स्क्वायड की टीम में प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा, सुनीता टीजीटी एवं बोधराज डीएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टक्का, बीआरएन मॉडल स्कूल धधियाल, चालोला, कांगड़, टैगोर पब्लिक स्कूल कांगड़ में परीक्षा केंद्रों को जांचा एवं सीसीटीवी फुटेज को देखा।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि निरीक्षण टीम ने पाया कि परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। जहां कमियां पाई गई, वहां परीक्षा समन्वयक को सुधार करने के लिए कहा गया।