{"_id":"5b71c11f42c79204e44355af","slug":"51534181663-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा बाईपास पर वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा बाईपास पर वाहनों की आवाजाही पर रोक
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में गत रात भारी बारिश से तलवाड़ा बाईपास सड़क को भारी क्षति पहुंची है। मेला अधिकारी पीसी अकेला ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए तलवाड़ा बाईपास बंद कर दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों को ही तलवाड़ा बाईपास से जाने की अनुमति होगी। मेला अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में उक्त फैसला लिया है।
रूट परमिट की बसें भी तलवाड़ा बाईपास रोड पर नहीं चलेंगी। रूट परमिट की बसें चिंतपूर्णी तक व तलवाड़ा से आने वाले बड़े वाहन व बसें शंभू बैरियर से वापस तलवाड़ा के लिए रवाना होंगी। सोमवार सुबह हादसे में ढाई साल की बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद बाईपास पर श्रद्धालुओं के वाहनों पर रोक लगाई गई है। मेला अधिकारी ने बताया कि भीड़ वाले क्षेत्र जहां से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, वहां पर सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि भीड़ वाले दिनों में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मेले में बैक डोर एंट्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैक डोर एंट्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइन में जोर जबरदस्ती प्रवेश करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के बड़े वाहन भरवाईं में ही रोक दिए जाएंगे। भरवाईं से चिंतपूर्णी तक मेले में अस्थायी तौर पर लगाई गई लाइटें बस अड्डे से आगे नहीं लगाई गई हैं। इस बारे में मेला अधिकारी ने बताया कि लाइटें लगाने को लेकर ठेकेदार से जवाब-तलब किया जाएगा।