{"_id":"5b055b134f1c1bd0408b761e","slug":"51527077651-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल को लेकर मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल को लेकर मचा हाहाकार
Updated Wed, 23 May 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनारी, नंगल जरियाला में पेयजल के लिए हाहाकार
कई दिनों से लोगों को नहीं मिल रहा पानी, इधर-उधर भटक रहे ग्रामीण
लोगों ने आईपीएच विभाग के प्रति जताया कड़ा आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट(ऊना)।
घनारी और नंगल जरियालां के कई मोहल्लों में पीने के पानी को लेकर लोगों में हाहाकार मचा है। पिछले कई दिनों से क्षेत्रों में आईपीएच की पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। इसके चलते लोगों को पानी के लिए दर-दर भड़कने को मजबूर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि गर्मियों ने अभी दस्तक दी ही है लेकिन अभी से क्षेत्र के तहत पड़ते कई गांवों में पीने के पानी की भीषण समस्या पैदा होनी शुरू हो गई है। लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने पर करोड़ों खर्च करने के बावजूद लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध न करवा पाने से आईपीएच की अभी से पोल खुलनी शुरू हो गई है। लोग पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकरों का इंतजाम करने में जुट गए हैं। स्थानीय निवासियों अशोक कुमार, महिंदर चौधरी, राज कुमार, चमन लाल, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, शिव नाथ, रोहित और संजय ने बताया कि नंगल जरियालां के वार्ड नंबर-6 और 9 तथा घनारी के वार्ड नंबर 6 में पीने के पानी की अत्यधिक समस्या पैदा हो गई है। अधिकारियों को कई बार समस्या बताने के बावजूद इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा और लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। पेयजल की स्थिति बद से बदतर होती चली जा रही है। पानी के लिए दूर-दराज क्षेत्रों को भागना पड़ रहा है। पानी न आने के चलते लोगों के दिनचर्या कार्य भी प्रभावित हो रहे है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि स्थिति जस की तस बनी रही तो उन्हें विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता अरविंद सूद ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। इसे हल करने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।