फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सफेद हाथी साबित हो रही पशुशाला

सफेद हाथी साबित हो रही पशुशाला

Wed, 01 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सफेद हाथी साबित हो रही पशुशाला
दलजीत शर्मा
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)।
क्षेत्र की मुच्छाली पंचायत के गांव डुमखर में लावारिस पशुओं के लिए 10 लाख की राशि से बनाई पशुशाला सफेद हाथी साबित हो रही है। 10 पंचायतों की सहयोग राशि से 10 लाख खर्च कर लावारिस पशुओं से किसानों को राहत दिलाने के लिए इसका निर्माण करवाया गया लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते पशुशाला में लावारिस पशुओं को पकड़ कर रखने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसके चलते आज भी लावारिस पशु किसानों के खेतों और सड़कों में घूम रहे हैं।

इससे किसान वर्ग और आम लोग खासे परेशान हैं। लोगों में सरकार और प्रशासन के लिए रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के आरोपों के बाद भी आज दिन तक क्षेत्र के किसानों को लावारिस पशुओं से राहत मिलती नहीं दिख रही है। किसानों में राज कुमार, अनुज ठाकुर, ब्रह्मदास, किशन चंद, राम स्वरूप, प्रोमिला, जमना देवी, उषा रानी, पवना देवी, संतोष कुमार, रुकमणी देवी ने कहा कि पशुशाला बनने के बाद उनको कोई लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन


ऐसे में यह लाखों रुपये की बर्बादी है। पशुशाला बनने के बाद भी उनकी मक्की की फसल लावारिस पशुओं ने तहस-नहस कर दी है। अब गेहूं की बीजाई का वक्त आ गया है और उन्हें पिछली फसल की तरह इस बार भी फसल उजड़ती दिखाई दे रही है। इसके चलते लोगों ने खेती से मुंह फेरना भी शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासी ब्रह्मदास ने कहा कि अगर 10 पंचायतों के सहयोग से 10 लाख रुपये खर्च कर बनाई गौशाला का उपयोग ही नहीं करना था तो इतनी बड़ी राशि खर्च करने की क्या जरूरत थी। इन पंचायतों के लोग काफी परेशान हैं जिनकी प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एडीएम ऊना सुखदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed