फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 thousand rupees stolen from the bag of a person getting shave at the shop

Una News: दुकान पर शेव करवाते व्यक्ति के बैग से 50 हजार रुपये चोरी

Fri, 04 Oct 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees stolen from the bag of a person getting shave at the shop
बंगाणा (ऊना)। वीरवार को एक अनोखा वाकया बंगाणा में देखने को मिला। एक नाई की दुकान से 50 हजार की नकद राशि दो महिलाएं चुराकर रफूचक्कर हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेना से सेवानिवृत्त केहर सिंह गांव मरोट राजपूतां का व्यक्ति बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर खंड विकास कार्यालय बंगाणा की गली में एक नाई की दुकान पर अपनी शेव करवाने के लिए रुक गया। जब वह कुर्सी पर बैठकर शेव करवा रहा था, तो एक बच्चे को उठाकर दो महिलाएं आईं और बच्चे के बालों की कटिंग करने के लिए कहा। फिर एक महिला आगे निकलकर शीशे के पास आगे से कंघी उठाने के लिए गई। उसी की आड़ में दूसरी महिला ने उस बैग से 50,000 रुपये निकाल लिए और दोनों महिलाएं वहां से रफूचक्कर हो गईं। जब उक्त व्यक्ति ने शेव करवाकर बैग उठाया, तो उसमें पैसे नहीं थे। जब लोगों को इस बात का पता चला, तब तक महिलाएं बंगाणा बाजार से गायब हो चुकी थीं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है जब केहर सिंह बैंक से 50 हजार निकाल रहे थे, उस समय से ही उन दोनों महिलाओं को जानकारी मिल गई होगी, लेकिन केहर सिंह को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होगी कि यह औरतें मेरा पीछा कर रही हैं। जब दुकान पर अकेला व्यक्ति देखा, तो उनके दिमाग में यह चोरी करने का ध्यान आया। बंगाणा में ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी एक दुकान से सोने की अंगूठियां एक महिला ने चुराई थीं। बाद में वह पकड़ी गई थी। बंगाणा के थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि थाना बंगाणा में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोपी महिलाओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed