फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 percent eligible people in the district did not get adult BCG vaccine

Una News: जिले में 50 प्रतिशत पात्र लोगों ने नहीं लगवाई एडल्ट बीसीजी वैक्सीन

Sun, 12 May 2024 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
50 percent eligible people in the district did not get adult BCG vaccine
टीवी मुक्त अभियान के तहत लगाई जा रही एडल्ट बीसीजी वैक्सीन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लोगों को घर-द्वार जाकर कर रहा वैक्सीन के बारे में जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में चल रहे एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रचार-प्रसार के बावजूद लोग टीकाकरण के लिए पात्र लोग ही आगे नहीं आ रहे हैं। विभाग की तरफ से करीब 42 हजार लोगों को एडल्ट बीसीजी वैक्सीन लगाई जानी है। जिले में अभी तक 22 हजार पात्र लोगों ने ही एडल्ट बीसीजी वैक्सीन लगवाई है। क्षय रोग को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। आशा वर्कर से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। बावजूद इसके लोग ही वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इस वैक्सीन को लगवाने के लिए विभाग ने 18 से 60 साल के आयु वर्ग में पांच वर्ग बनाए हैं। इसमें दुबले-पतले लोग, बीते पांच वर्षों में क्षय रोग की चपेट में आने वाले लोग, बीते तीन साल से टीबी संक्रमित के संपर्क में रहे लोग, धूम्रपान करने वाले लोग एवं मधुमेह से ग्रसित लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगाई जानी है।

लोग अपने स्तर पर भी आएं आगे
एडल्ट बीसीजी वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पात्र लोग इस वैक्सीन को लगवाने के लिए अपने क्षेत्र की आशा वर्कर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से भी संपर्क कर सकतें हैं। विभाग की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि वह एडल्ट बीसीजी वैक्सीन के लिए आगे आएं।
विज्ञापन





एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन जिलेभर में चल रहा है। इस टीकाकरण अभियान में को लेकर काफी कम संख्या में पात्र लोग आगे आ रहे हैं। विभाग की तरफ से सभी स्वास्थ्य खंडों व अधिकारियों से लेकर आशा वर्कर तक सभी लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। लोगों से अपील है कि एडल्ट बीसीजी वैक्सीन के लिए अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रमेश रत्तू, जिला क्षयरोग अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed