फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   4704 cases settled in National Lok Adalat

Una News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 4704 मामले

Sun, 15 Mar 2026 06:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
4704 cases settled in National Lok Adalat
ऊना। जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना और उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कुल 4704 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें लगभग 97,88,191 रुपये की राशि के समझौते हुए।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी सहमति और समझौते के आधार पर किया गया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सरल, त्वरित और सुलभ बनाना है, जिससे लोगों को कम समय में राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल मामलों, दीवानी विवादों, चेक बाउंस से जुड़े धारा 138 एनआई अधिनियम के मामलों, उपभोक्ता शिकायतों, मोटर व्हीकल चालान तथा धन वसूली से संबंधित मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया गया। लोक अदालत के माध्यम से न केवल लंबित मामलों के समाधान में तेजी आती है, बल्कि आपसी समझदारी के साथ विवादों का निपटारा भी संभव हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed