{"_id":"5c6edc1abdec22736514a09a","slug":"41550769178-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल जवान के परिजनों से मिले एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल जवान के परिजनों से मिले एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने पुलवामा में घायल सेना के जवान दविंद्र कुमार के परिजनों से ईसपुर के लवाणा माजरा गांव जाकर मुलाकात की। एसडीएम ने पिता राम चंद से दविंद्र कुमार के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
चौधरी ने प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राम चंद ने बताया कि दविंद्र कुमार का अस्पताल में दो बार ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर लगातार हालात पर नजर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सैन्य अस्पताल चंडीगढ़ में दविंद्र की देखभाल के लिए उनके साथ भाई राकेश कुमार हैं। बाकी का परिवार गांव में ही है। राम चंद ने कहा कि दविंद्र वर्ष 2011 में सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे।
दिसंबर 2018 को ही उनका विवाह हुआ। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले के बाद सेना ने मास्टर माइंड गाजी और कामरान समेत तीन आतंकियों को ढेर किया था। इस सैन्य ऑपरेशन में देवेंद्र कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। घायल होने के बाद भी उन्होंने आतंकियों का डटकर मुकाबला किया और उन्हें मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।