फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ात्रों ने भंगड़े की प्रस्तुति पर मचाई धमाल

ात्रों ने भंगड़े की प्रस्तुति पर मचाई धमाल

Mon, 10 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
ात्रों ने भंगड़े की प्रस्तुति पर मचाई धमाल
छात्रों ने भंगड़े पर मचाया धमाल
विज्ञापन

ललड़ी स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
प्रो. राम कुमार ने मेधावी नवाज
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने प्रो. राम कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी द्विवेदी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रजनी और उसकी सहेलियों ने कि बनु दुनिया दा पंजाबी गीत पर प्रस्तुति दी, जबकि भूषण व दोस्तों ने भंगड़े पर खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर राम कुमार ने बच्चों से कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में उनको शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहना चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष कमल सैनी, राजीव राणा, बीडीसी सदस्य अमन भारद्वाज, परवीन ठाकुर, भाजपा नेता परवीन शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी द्विवेदी, प्रधानाचार्य रूप कुमार, मोहिंद्र सिंह राणा, राम किशन शांडिल, गुरदयाल सिंह, रणजीत शर्मा, नरेंद्र जोशी, सर्वजीत सिंह, अवतार सिंह, हर्ष चब्बा, विजय कुमार, रेणु चौधरी, गोपाल कृष्ण तथा सुखविंद्र सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. राम कुमार ने अंशिका, नेहा, सुमन देवी, पायल, ममता, मुस्कान, विशाखा, पल्लवी कपिला, खुशबू, आरती, शुभम, संजना, शिवानी, काजल, पलक, दीपक, नितिन, पूनम, पायल, चाहत चौधरी, रिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed