{"_id":"5af1caf94f1c1b3a0b8b8c9e","slug":"41525795577-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई कार
Updated Tue, 08 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई कार
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के भरवाईं चलाली मार्ग पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। हादसे में कार में बैठे दो सवार बाल-बाल बच गए। हालांकि, दोनों वाहनों का भारी नुकसान हुआ है। दोनों पक्षों में आपसी समझौते को लेकर बातचीत चली हुई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय एक कार मुबारिकपुर की तरफ जा रही थी तो भरवाईं के पास कार चालक ने एक बस के आगे निकलने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े एक ट्राले में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जगवीर सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी, जिस पर वह मौके पर गए थे। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। दोनों गाड़ियों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी देहरा पुलिस को दे दी गई है।