{"_id":"5addda404f1c1b5f098b6081","slug":"41524488768-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारी प्रथा बंद करने को लेकर की आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारी प्रथा बंद करने को लेकर की आवाज बुलंद
Updated Mon, 23 Apr 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदारी प्रथा बंद करने को लेकर की आवाज बुलंद
बीबीएमबी डेलीवेज वर्कर यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन
प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल।
बीबीएमबी डेलीवेज वर्कर यूनियन ने सोमवार को कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर प्रबंधन वर्ग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डेलीवेज कर्मचारियों के साथ शोषण किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष हरख राम ने कहा कि बीबीएमबी मैनजमेंट की आर से अधिकारी क्षेत्र में आने वाली कॉलोनियों के लिए करोड़ों के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं लेकिन बीबीएमबी के दैनिक वेतन भोगियों को काम से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बीबीएमबी मैनेजमेंट नंगल डैम और रोपड़ सेक्शन में निकासी नालों की मरम्मत और सफाई का काम दैनिक वेतन भोगी कर्मियों से करवाया जाता था लेकिन अब यह काम भी ठेकेदारों से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी दैनिक वेतन भोगियों को दिए जाने वाले 33000 दिनोें में भी कटौती की जा रही है। उन्होंने बीबीएमबी मैनेजमेंट से ठेकेदारी प्रथा बंद कर दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को काम में पहल की मांग कर चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान न दिया तो उन्हें संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर रमन कुमार, राजवीर सिंह, दलीप कुमार, नीरज कुमार, गुरनैब सिंह, गुरजिंद्र सिंह, चंद्रपाल, सुलाल, श्रीराम, बलकार और गुरनाम सिंह उपस्थित रहे।