फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दौलतपुर अस्पताल में सुविधाओं का टोटा

दौलतपुर अस्पताल में सुविधाओं का टोटा

Fri, 13 Apr 2018 06:16 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर अस्पताल में सुविधाओं का टोटा
दौलतपुर अस्पताल में सुविधाओं का टोटा
विज्ञापन

एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनें कई दिन से खराब, निजी क्लीनिकों में इलाज मजबूरी
अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट का पद भी खाली, रोज परेशान हो रहे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)।
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के एफआरयू अस्तपताल सुविधाओं के अभाव के चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। हालत ये है कि एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन काफी अरसे से खराब चल रही है। इसके चलते मरीजों को निजी स्तर महंगे दामों पर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में एक वार्ड सिस्टर और दो नर्सों की कमी पहले ही चल रही है। अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट का पद पहले से ही खाली पड़ा हुआ है और फार्मासिस्ट के ऑर्डर होने की सूचना मिली है। इससे इस अस्पताल की डिस्पेंसरी बंद होने के कगार पर है। इसका सीधा नुकसान मरीजों को हो रहा। अस्पताल की लगभग 200 की ओपीडी है लेकिन सुविधाओं का टोटा है। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, विकास चंद, रमेश जसवाल, पोपिंद्र, विनोद ने विधायक राजेश ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि 20-25 गांवों के सैकड़ों लोगों को चिकित्सा सुविधाएं देने वाले दौलतपुर चौक अस्पताल की सुध ली जाए। कर्मचारियों का टोटा पूरा किया जाए। साथ ही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं।

बीएमओ गगरेट बीके धीमान ने बताया कि दौलतपुर चौक में स्टाफ की कमी और अन्य असुविधाओं के बारे में आला अधिकारियों को बता दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग रोगियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed