{"_id":"5ab3b4864f1c1ba4238b6adc","slug":"41521726598-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के समक्ष काले बिल्ले लगा जताएंगे रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के समक्ष काले बिल्ले लगा जताएंगे रोष
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
नंगड़ा के प्रधान रणविजय से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गांव की महिलाएं उग्र हो गई हैं। महिलाओं का कहना है कि अगर डीसी और एसपी दो दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते तो 24 मार्च को ऊना दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन की पोल सीएम के समक्ष खोली जाएगी। इसके लिए ऊना प्रशासन ही जिम्मेवार होगा।
इस मामले को लेकर नंगड़ा की सैकड़ों महिलाएं वीरवार को ऊना के विधायक सतपाल रायजादा से मिलीं। महिलाओं ने विधायक से नंगड़ा के प्रधान से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। नंगड़ा की महिलाओं ने कहा कि पहले ऊना पुलिस ने प्रधान को हुड़दंग मचाने के आरोप पर गिरफ्तार किया और परिजनों को मिलने नहीं दिया। प्रधान से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को लेकर एसपी से मुलाकात की गई लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि अगर दो दिनों में जिला प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कदम नहीं उठाती तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर जिला प्रशासन की पोल खोली जाएगी। मजबूरन काले बिल्ले लगाकर विरोध जताना पड़ेगा। विधायक सतपाल रायजादा से मिलने पहुंची महिलाओं में गुरिंद्र रानी, सुदर्शना रानी, पुष्पा देवी, शारदा देवी, ऊषा देवी, उर्मिला देवी, रमा देवी, चरणजीत कौर, संदेश कुमारी, मंजीत कौर, बबली देवी, निर्मला देवी, शकुंतला देवी, सोमा देवी, आशा देवी, कुलदीप कौर, शिंदो देवी, स्नेहलता, जसविंद्र कौर, सीमा देवी, पूजा देवी, कौशल्या देवी, ज्योति देवी, सावित्रि देवी, रत्नी देवी, कमला देवी, गुरमीत कौर, राम कुमारी, राज रानी शामिल रहीं।
विज्ञापन
सबके लिए पूर्व विधायक सत्ती जिम्मेवार : रायजादा
ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना सदर एक शांतिप्रिय इलाका है। उन्होंने कहा कि अगर सदर में प्रदर्शन के हालात बन रहे हैं तो इसके लिए पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती जिम्मेवार हैं। सभी को सरकार का रौब दिखाकर दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ती के इशारे पर काम कर रही है। बसोली में एक महिला के साथ मारपीट होती है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। हमलावरों का मेडिकल तक नहीं करवाती। उन्होंने डीसी और एसपी से मामले को लेकर जल्द कार्रवाई करने की बात कही। डीसी और एसपी ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।