{"_id":"5a451a7a4f1c1b001c8bb606","slug":"41514478202-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में जिला को 65 करोड़ का नुकसान, केंद्रीय टीम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में जिला को 65 करोड़ का नुकसान, केंद्रीय टीम ने लिया जायजा
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। तीन सदस्यीय अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम ने वीरवार को जिला के विभिन्न स्थानों का दौरा करके इस वर्ष बरसात के दौरान हुए नुकसान का आकलन किया। भारत सरकार में संयुक्त सचिव सत्येंद्र गर्ग के नेतृत्व में आई टीम ने घालूवाल में स्वां नदी पर बने पुल, धमांदरी पुल, किन्नू लोहारा रोड, भरवाईं-चिंतपूर्णी-तलवाड़ा रोड और बढ़ेडा में स्वां तटीकरण को बरसात से हुए नुकसान को देखा।
केंद्रीय टीम में दो अन्य सदस्य सुभाष चंद्र मीणी और डा. विक्रांत सिंह शामिल रहे। उपायुक्त विकास लाबरू ने इस उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम को बताया कि बरसात के दौरान जिला में 65 करोड़ 52 लाख रुपये के नुकसान का प्रशासन ने आकलन किया है। इनमें लोक निर्माण विभाग का 28 करोड़ 18 लाख, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का 13 करोड़ 78 लाख और स्वां तटीकरण के कार्यों का 21 करोड़ 71 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुखदेव सिंह, बाढ़ नियंत्रण के अधीक्षण अभियंता एनएम सैनी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पीसी बंधन, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के तीनों अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने स्थानीय परिधि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त विकास लाबरू ने हिमाचली शाल व टोपी पहनाकर टीम का अभिनंदन किया।