{"_id":"62323253572b9a34a5316806","slug":"41-23-lakh-rupees-will-spent-on-water-scheme-in-banjal-gagret-una-said-minister-virender-kanwar-una-news-sml40283123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजाल में लगेगी डाइवर्जन वॉल एवं कूल्ह सिंचाई परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजाल में लगेगी डाइवर्जन वॉल एवं कूल्ह सिंचाई परियोजना
विज्ञापन
भंजाल में डाइवर्जन वॉल व कूल्ह सिंचाई परियोजना के पहले चरण का भूमि पूजन करते पंचायती राज मंत्री व
- फोटो : Una
ऊना। गगरेट विस क्षेत्र के भंजाल में कृषि विभाग ने डायवर्जन वॉल एवं कूहल सिंचाई परियोजना के पहले चरण की शुरूआत कर दी है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को इस परियोजना का भूमिपूजन किया।
उन्होंने बताया कि 41.23 लाख रुपये की लागत से परियोजना का निर्माण ग्राम पंचायत भंजाल के गांव गोकल नगर में किया जाएगा। कंवर ने कहा कि इस परियोजना के बनने से 15 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 60 परिवारों को लाभ मिलेगा। प्रथम चरण की परियोजना एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण परियोजना के निर्मित होने से 171 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
उन्होंने कहा कि भंजाल अप्पर और अमलैहड़ में सिंचाई के लिए 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में केसर और दालचीनी की खेती को बढ़ावा भी दिया जाएगा, जिससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में दालचीनी के 40 हजार पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने किसानों से नगदी फसलों को ज्यादा से ज्यादा अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कंवर ने चार नई पंचायतों गुगलैहड़, घनारी, टटेहड़ा व ब्रह्मपुर में पंचायत भवन निर्माण के लिए बीस-बीस लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर गगरेट के विधायक बलबीर चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल, महामंत्री प्रदीप शर्मा, रमेश हीर, प्रधान अपर भंजाल मीना कुमारी, उपप्रधान राजेश कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुशील, उप निदेशक ऊना अशोक कुमार, मंडलीय अभियंता श्याम सिंह, विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित गांव के लोग उपस्थित रहे।