फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   400 meter long bridge will be built on Old Amb Andaura Road of Gagret

Una News: गगरेट के पुराना अंब अंदौरा रोड पर बनेगा 400 मीटर लंबा पुल

Wed, 18 Dec 2024 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
400 meter long bridge will be built on Old Amb Andaura Road of Gagret
स्वां नदी पर 42 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनेगा पुल
विज्ञापन

गगरेट और चिंतपूर्णी के लोगों की चिरलंबित मांग होगी पूरी
11 किलोमीटर की दूरी घटकर होगी 5 किलोमीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट और चिंतपूर्णी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। गगरेट के पुराना अंब–अंदौरा सड़क मार्ग पर स्वां नदी पर 42 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 400 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण से न केवल दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों का जीवन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर एचजी कौशल ने बताया कि इस पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण कार्य पंचकूला की कंपनी मान बिल्डर्स को सौंपा गया है। पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। गगरेट और चिंतपूर्णी के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि दोनों क्षेत्रों को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण किया जाए। अब सरकार की ओर से इस दिशा में उठाया गया। यह कदम स्थानीय लोगों की उम्मीदों को साकार करेगा। इस पुल के निर्मित हो जाने के बाद अगर प्रशासन सड़क पर पंजाब से डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, कांगड़ा और प्रदेश के अन्य जिलों के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के ट्रैफिक को पांवड़ा–थप्पलां सड़क मार्ग की ओर से परिवर्तित कर देता है तो गगरेट बाज़ार में आए दिन लगने वाले जाम से भी बड़ी समस्या हल होगी।
बाक्स
11 किलोमीटर की दूरी घटकर होगी 5 किलोमीटर
यह पुल गगरेट और अंब के बीच की दूरी को 11 किलोमीटर से घटाकर केवल 5 किलोमीटर कर देगा। इससे गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों की लगभग 50 पंचायतों के लोगों के लिए आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा। यह पुल स्थानीय लोगों के लिए न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि उनकी दैनिक गतिविधियों को भी सरल बनाएगा।
विज्ञापन


बाक्स

पर्यटकों और यात्रियों को मिलेगा लाभ
गगरेट से होकर गुजरने वाले बाहरी यात्रियों के ट्रैफिक को कम करने के लिए भी यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, कांगड़ा और प्रदेश के अन्य जिलों के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा होगी। इस पुल के निर्माण से न केवल गगरेट और चिंतपूर्णी क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इन क्षेत्रों के बाजार और व्यवसाय को भी नई दिशा मिलेगी। गगरेट बाजार से यातायात का भार कम होगा, जिससे स्थानीय व्यापारी और आम जनता को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed