{"_id":"6790d9965e8b7650a108a8ee","slug":"400-meter-long-bridge-got-entangled-in-drawing-confusion-una-news-c-93-1-una1002-144017-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ड्राइंग की उलझन में उलझ गया 400 मीटर लंबा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ड्राइंग की उलझन में उलझ गया 400 मीटर लंबा पुल
विज्ञापन
स्वां नदी के अंब-गगरेट मार्ग पर किया जाना है निर्माण कार्य
विकास
400 मीटर लंबा है पुल का दायरा, 42.84 करोड़ से पुल का निर्माण प्रस्तावित
दोनों विधानसभा क्षेत्र की हजारों की आबादी को होगा लाभ
पुल बनने से दायरा आठ किलोमीटर भी होगा कम
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा निर्माण, दिसंबर 2026 तक होगा काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वां नदी के अंब-गगरेट मार्ग पर 42.84 करोड़ की लागत से बनने वाले 400 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य ड्राइंग की माथापच्ची में उलझ कर रह गया है। अंब-गगरेट मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। टेंडर होने के बाद काम भी ठेकेदार को अवार्ड कर दिया गया है लेकिन पुल के निर्माण कार्य को लेकर ड्राइंग फाइनल न होने की सूरत में ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस पुल के बनने से गगरेट और चिंतपूर्णी दोनों विधानसभा क्षेत्रों की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। पुल बनने से दोनों विधानसभा क्षेत्र के जुड़ने से जहां का दायरा भी आठ किलोमीटर कम होगा, वहीं दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता को अंब तक पहुंचने में 8 किलोमीटर की दूरी भी कम पड़ेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। विभाग ने दिसंबर 2026 तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने का दावा किया है लेकिन शुरुआती चरणों में ही पुल के निर्माण कार्य को लेकर ड्राइंग अभी तक फाइनल नहीं हुई है और इस पुल के निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार को काम अवार्ड किए काफी समय हो गया है। धरातल पर अभी निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में एक इंच का भी काम नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग मंडल दौलतपुर के अधिशासी अभियंता ई. हरगोविंद सिंह का कहना है कि अंब-गगरेट मार्ग पर स्वां नदी के ऊपर 400 मीटर लंबा पुल 42.84 करोड़ की लागत से बनेगा। पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार को अवार्ड कर दिया गया है। सहायक अभियंता ई. दिनेश जायसवाल का कहना है कि कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। कनिष्ठ अभियंता गौरव शर्मा का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य शुरू करने में अभी ड्राइंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।