फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   40 thousand women in the state are getting 1500 rupees per month

Una News: राज्य में 40 हजार महिलाओं को प्रतिमाह मिल रहे 1500 रुपये

Wed, 19 Mar 2025 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
40 thousand women in the state are getting 1500 rupees per month
केंद्र से दस वर्षों में नहीं आए 15 लाख रुपये : विवेक शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार 40,000 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यह योजना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाई जा रही गारंटी योजनाओं का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जारी बयान में कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में सात गारंटियों को पूरा करने पर जोर दिया है। सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन योजनाओं में महिलाओं को वित्तीय सहायता, युवाओं को रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने जैसी योजनाएं शामिल हैं। सरकार का यह प्रयास न केवल हिमाचल प्रदेश की जनता को लाभान्वित कर रहा है, बल्कि प्रदेश के विकास को भी एक नई दिशा दे रहा है। केंद्र सरकार ने जो दस वर्ष पूर्व हर मंच से हर परिवार को 15 लाख रुपये देने के वादे का अभी तक कोई ठोस परिणाम जनता को नहीं मिला है। यह वादा केंद्र सरकार की ओर से वर्षों पहले किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed