फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   40 primary schools in the district got headmasters

Una News: जिले के 40 प्राथमिक स्कूलों को मिले मुख्याध्यापक

Thu, 23 Apr 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Apr 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
40 primary schools in the district got headmasters
ऊना। जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूलों में लंबे समय से चल रही मुख्य अध्यापकों की कमी अब काफी हद तक दूर हो गई है। शिक्षा विभाग ने 40 प्राथमिक स्कूलों के लिए मुख्याध्यापक की नियुक्ति कर दी है, जिससे स्कूलों के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हेड टीचर के पदों पर भर्ती को लेकर बीते लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। पद खाली होने के कारण कई स्कूलों में व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और शिक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही थीं। अब इन पदों को भरने से न केवल शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि स्कूलों के संचालन में भी सुधार आएगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत जिला में सेवाएं दे रहे 40 जेबीटी अध्यापकों को पदोन्नति देते हुए मुख्याध्यापक बनाया गया है। पदोन्नति मिलने के बाद शिक्षकों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इसे अपने कार्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान का कहना है कि इस कदम से प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। वहीं अभिभावकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे स्कूलों की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी।
विज्ञापन



इन स्कूलों में हुईं नियुक्तियां

शिक्षा विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों को मुख्य अध्यापक मिले हैं, उनमें भटोली, चलेट, ढलवां, पिरथीपुर, रक्कड़, मालूवाल, फतेहपुर, घंगरेट, सुनेहरा, पनोह, पख्लाह, झलेड़ा, टटेहड़ा, रछोह, टिक्क लवाणा,भलोण, घालूवाल, गगरेट अपर, पंजावर, ईसपुर, लाल सिंगी, ललड़ी, पुबोवाल, चड़ोली, देयोली, डंगोली, सासन, समनाल, कुठार बीत, अलैहड़, भैरा लोअर, मुछाली, नलवाड़ी, अजौली, अभयपुर, नगनोली, परोईयां कलां, पिपलू सहित अन्य प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed