फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   40 industrial plots to be developed in Kutlehar; 25 industries to be set up.

Una News: कुटलैहड़ में बनेंगे 40 औद्योगिक प्लॉट, 25 उद्योग होंगे स्थापित

Wed, 15 Jul 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
40 industrial plots to be developed in Kutlehar; 25 industries to be set up.
ऊना। हरोली के बाद अब कुटलैहड़ क्षेत्र भी अब जल्द ही देश और प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर अपनी पहचान बनाएगा। वन विभाग ऊना से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद बीते शुक्रवार को प्रस्तावित कुटलैहड़ औद्योगिक क्षेत्र की फाइल वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की मंजूरी के लिए भेज दी है। अब एफसीए से हरी झंडी मिलते ही बौल उपरली (उपतहसील जोल) में चयनित भूमि पर सड़क, बिजली, पेयजल सहित आधारभूत ढांचा विकसित करने का काम शुरू होगा। इसके बाद उद्योगों को विकसित प्लॉट आवंटित कर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों का नया दौर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की योजना के अनुसार प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में 40 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जाएंगे। इनमें करीब 25 उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उद्योग स्थापित होने के बाद कुटलैहड़ और आसपास के क्षेत्रों के करीब 5,000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। साथ ही परिवहन, होटल, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

बौल उपरली में करीब 300 कनाल (11.45.72 हेक्टेयर) भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है। चयनित भूमि में वन भूमि शामिल होने के कारण एफसीए की मंजूरी लेना आवश्यक है। वन विभाग ऊना से एनओसी मिलने के बाद अब अंतिम स्वीकृति के लिए फाइल केंद्र सरकार के समक्ष भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही भूमि उद्योग विभाग के नाम हस्तांतरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत सबसे पहले आंतरिक सड़कें, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, जल निकासी और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी सुविधाएं तैयार होने के बाद उद्यमियों को विकसित औद्योगिक प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। बिजली बोर्ड, जलशक्ति विभाग और वन विभाग ऊना सहित अन्य विभागों की आवश्यक विभागीय मंजूरियां पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं।



कुटलैहड़ औद्योगिक क्षेत्र की फाइल को एफसीए की मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed