{"_id":"66958d8c6776375c0c08c224","slug":"38-hospitals-of-the-district-selected-for-kayakalp-award-una-news-c-93-1-ssml1047-128287-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले के 38 अस्पताल कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले के 38 अस्पताल कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित
Tue, 16 Jul 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने पर राज्य स्तरीय कमेटी ने किया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 38 अस्पतालों का चयन कायाकल्प अवार्ड के लिए हुआ है। इन अस्पतालों का चयन राज्य स्तरीय मूल्यांकन टीम ने किया है। मार्च 2024 में किए गए मूल्यांकन के आधार इन अस्पतालों को कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया गया।
इस कड़ी में नागरिक अस्पताल अंब को प्रदेशभर में वर्ग दो के तहत पांचवां स्थान मिला है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा को सातवां स्थान, नागरिक अस्पताल हरोली को आठवां मिला। वहीं, वर्ग-3 जिला के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चयनित हुए हैं। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली प्रथम स्थान पर रहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, मुबारिकपुर, बाथड़ी, खड्ड, पालकवाह, बढेड़ा, कांगड़, पंजावर, बदेहड़ा राजपूतां, अमलैहड़, लाठियाणी, अकरोट, चक्कसराय, चुरुडू, धर्मशाला महंता, चलोला, बसाल, रायपुर मैदान को चयनित किया गया। राज्य स्तरीय टीम ने वर्ग-4 में जिले के 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी चयनित किया।
इसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर भद्रकाली प्रथम स्थान पर रहा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर भरमौत दूसरे और चाहबाग तीसरे स्थान पर रहे। इस पर जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि लोगों को हर स्तर पर बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएं। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह, डॉ. रमन संदल, वनिता कुमारी ने इस उपलब्धी के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली, अंब, गगरेट, थानाकलां, बसदेहड़ा तथा सभी नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों का आभार जताया है।