फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   35,000 devotees paid obeisance at the shrine of Mata Chintpurni.

Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 21 Sep 2026 10:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Sep 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
35,000 devotees paid obeisance at the shrine of Mata Chintpurni.
माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए डबल लाइनों में इंतजार करते हुए श्रद्धालु। संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शनिवार रात वैष्णो देवी क्लब जगराओं की ओर से आयोजित जागरण के बाद रविवार को माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। रविवार सुबह से ही श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते और भेंटें गाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन

दोपहर तक दर्शन के लिए कतारें संतोष होटल के पास तक पहुंच गईं। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए करीब तीन से चार घंटे कतार में इंतजार करना पड़ा। हाथों में प्रसाद और पूजा सामग्री लिए श्रद्धालु परिवार सहित माता के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर चिंतपूर्णी बाजार में भी दिखा। प्रसाद, माता की चुनरी और धार्मिक सामग्री की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। मंदिर मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और कई स्थानों पर यातायात धीमा रहा।
शनिवार रात जागरण के दौरान मंदिर को करीब एक घंटे के लिए बंद किया गया था। इसके बाद दर्शन व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी गई। रातभर श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed