फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   35 litterateurs of the district recited poetry in the seminar.

Una News: संगोष्ठी में जिले के 35 साहित्यकारों ने किया कविता वाचन

Wed, 15 Jan 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
35 litterateurs of the district recited poetry in the seminar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से बुधवार को जिलास्तरीय साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्यकारों ने मां सरस्वती की वंदना और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने की। इसमें जिले के लगभग 35 साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन राज्य स्तरीय लता मंगेशकर अवार्ड विजेता सुप्रसिद्ध लोक गायक सूरम सिंह की ओर से किया गया। किशोरी लाल बैंस, बाल कृष्ण सोनी, भूप राम शास्त्री, रेशव वर्मा, स्वप्ना जसवाल, राजेंद्र कुमार कौशल, अनिल जसवाल, दीपक शर्मा, ईशा गौतम, चरणजीत सिंह चन्नी, राजपाल कुटलैहडिया, रामपाल शर्मा, कुंदन लाल शर्मा, राम किशन भट्टी, कृष्ण कुमार लद्दाखी, प्रकाश चंद मेहरम, ओपी डांग, अशोक कालिया, सिकंदर कुमार, ब्रह्म दास, सूरम सिंह, राज कुमार, कुलदीप शर्मा, जाहिद अबरोल, ओम देवी रजनीश कुमारी, पुष्पा देवी, राम प्रकाश, बिशन स्वरूप, पंकज रेहल, रजत कुमार ने कविता वाचन किया। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने कहा कि विभाग अपनी प्राचीन संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए तत्पर है। संस्कृति के संरक्षण करने के लिए कार्य किए जा रहे है। उन्होंने विभागीय परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed