{"_id":"5c683ee9bdec224bf1020465","slug":"31550335721-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोगियों को जल्द मिलेगा अपना आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोगियों को जल्द मिलेगा अपना आशियाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। मलाहत में पुराने कुष्ठ आश्रम के टूटने के कारण बेघर 20 परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना नसीब हो जाएगा। कोटला खुर्द में कुष्ठ रोगियों के लिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा ै। शनिवार को उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने निर्माणाधीन प्री फेब्रिकेटेड भवन का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि मार्च तक निर्माण कार्य को पूर्ण लिया जाएगा। इसके बाद 20 परिवारों को आशियाना मुहैया करवाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि लगभग 45 लाख की लागत से निर्मित किए जा रहे प्री फैब्रिकेटेड भवन में 20 परिवारों के लिए 20 कमरे तथा चार-चार बाथरूम और शौचालय की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि लगभग ढाई कनाल भूमि कुष्ठ आश्रम के निर्माण को सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को हस्तांतरित की है ताकि कुष्ठ रोगियों के 20 परिवारों को छत मुहैया करवाई जा सके।
गौरतलब है कि मलाहत में पुराने कुष्ठ आश्रम के टूटने के कारण 20 परिवार बेघर हो गए थे। जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से कोटला खुर्द में न केवल कुष्ठ आश्रम के लिए जमीन उपलब्ध करवाई गई है। बल्कि एक छत भी जल्द नसीब हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कुष्ठ रोगियों के परिवारों को बेहतरीन आशियाना उपलब्ध हो जाएगा। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप दयाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अमित शर्मा भी उपस्थित थे।