फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   उपायुक्त ने मांगी निजी स्कूलों की संपूर्ण डाटा रिपोर्ट

उपायुक्त ने मांगी निजी स्कूलों की संपूर्ण डाटा रिपोर्ट

Fri, 02 Feb 2018 06:36 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने मांगी निजी स्कूलों की संपूर्ण डाटा रिपोर्ट
ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त ने निजी स्कूलों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

निजी स्कूलों के कारण ट्रैफिक समस्या और बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा, वाहनों की चेकिंग के निर्देश
शिक्षा विभाग को हफ्ते भर में मुहैया करवाना होगा निजी स्कूलों को संपूर्ण डाटा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
प्राइवेट स्कूलों के कारण हो रही ट्रैफिक समस्या को लेकर एक जनहित याचिका पर जारी उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना को लेकर बचत भवन ऊना में एक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त विकास लाबरू ने की। बैठक में जिला में प्राइवेट स्कूलों के कारण ट्रैफिक समस्या के व्यापक समाधान और बच्चों को सुरक्षित ट्रैफिक सुविधा मुहैया करवाने को लेकर जिला के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों और निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बच्चों को वाहनों में लाने ले जाने और इससे होने वाली ट्रैफिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, एसडीएम पृथीपाल सिंह, संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने ट्रैफिक व्यवस्था की दृष्टि से जिला के प्रमुख शहरी क्षेत्रों मैहतपुर, ऊना, अंब, गगरेट और दौलतपुर सहित संख्या की दृष्टि से उन सभी बडे़ निजी स्कूलों की संपूर्ण डाटा रिपोर्ट शिक्षा विभाग को एक हफ्ते के भीतर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जिनके कारण ट्रैफिक की समस्या पैदा होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्कूलों से संबंधित बच्चों की संख्या, बच्चों को लाने और ले जाने वाले वाहनों की संख्या, उनका आरसी नंबर और कांट्रैक्ट एग्रीमेंट आदि जानकारी को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस बारे में जिला भर में एक व्यापक अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। इसका उद्देश्य यह कि स्कूल वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ बच्चों को लाने व ले जाने को लेकर आ रही समस्याओं को ट्रैफिक व्यवस्था की दृष्टि से आकलन किया जा सके।
जल्द होगी प्रशासन-पीटीएम
स्कूल वाहनों की निर्धारित गति सीमा, पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सहित सुरक्षा की दृष्टि से अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से कार्य किया जाएगा। लाबरू ने कहा कि आने वाले समय में संख्या की दृष्टि से बड़े निजी स्कूलों में अध्यापक-अभिभावकों की बैठक की जाएगी जिसमें प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जेबरा क्रॉसिंग लगाने के निर्देश
उपायुक्त ने लोक निर्माण एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को स्कूलों के बाहर बच्चों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए जेबरा क्रॉसिंग जैसे कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होने जिला के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों से अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर बच्चों को आने-जाने के लिए बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित विभिन्न निजी स्कूलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed