फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   31 got eye operation done

Una News: 31 ने करवाया आंखों का ऑपरेशन

Fri, 03 Nov 2023 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
31 got eye operation done
ईसपुर में आंंखों की निशुल्क जांच ​शिविर में मौजूद लोग।स्रोत आयोजक
ऊना। रोटरी विलेज संस्था ईसपुर की ओर से आयोजित आंखों की जांच संबंधी निशुल्क मेडिकल शिविर का समापन वीरवार को हुआ। शिविर के अध्यक्ष चित्त विलास पाठक ने बताया की इस शिविर में 186 रोगियों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इनमें से 31 मरीजों का डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. अनिल कुमार द्वारा जांच करके ऑपरेशन किया गया। साथ ही इन ऑपरेशन वाले मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के अजय शर्मा, महेंद्र वर्मा, डीसी चौधरी तथा शेषपाल ने रोगियों को फल वितरित किए। उन्होंने संस्था को 5100 रुपये दान स्वरूप दिए। इस अवसर पर संस्था के सदस्य विद्यावान धीमान, ओंकारनाथ, सरवन कुमार, कुलदीप चंद, कश्मीरी लाल, रमेश चंद, सूरज पाठक और सुच्चा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed