फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30,000 children to gather for a walkathon against 'Chitta' (synthetic drugs); 250 buses to transport them to Indira Stadium.

Una News: चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन के लिए जुटेंगे 30 हजार बच्चे, इंदिरा स्टेडियम तक पहुंचाएंगी 250 बसें

Wed, 02 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
30,000 children to gather for a walkathon against 'Chitta' (synthetic drugs); 250 buses to transport them to Indira Stadium.
ऊना। चिट्टे के खिलाफ जंग में अब जिले के करीब 30 हजार बच्चे एक साथ कदमताल करते नजर आएंगे। इंदिरा स्टेडियम में सात सितंबर को आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा वॉकथॉन में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना जिला प्रशासन का लक्ष्य है। बच्चों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से इंदिरा स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए करीब 250 बसों की व्यवस्था रहेगी। इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की आवाजाही को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए प्रत्येक उपमंडल में संबंधित एसडीएम को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की भागीदारी और परिवहन व्यवस्था पर नजर रखेंगे। वॉकथॉन में शामिल होने वाले बच्चों को इंदिरा स्टेडियम तक पहुंचाने और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस स्कूल या निर्धारित स्थान तक ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों की होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन की ओर से भी पूरी व्यवस्था पर समन्वय रखा जाएगा, ताकि हजारों बच्चों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन


करीब 250 बसों की जरूरत को देखते हुए एचआरटीसी, निजी स्कूलों और निजी बस ऑपरेटरों के साथ भी चर्चा चल रही है। हालांकि, निगम की बसों के किराये अधिक होने के कारण फिलहाल बात नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी चिट्टा के खिलाफ आयोजित होने वाली वॉकथॉन में करीब 30 हजार बच्चों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला के सरकारी और निजी स्कूलों के नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को बुलाया गया है।
-इंशात जसवाल, एडीसी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed