{"_id":"67375c84b88d63597e0e29e1","slug":"29th-block-level-sports-competition-started-in-churudu-una-news-c-93-1-una1002-138422-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चुरुड़ू में 29वीं खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चुरुड़ू में 29वीं खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
लड़कों के कबड्डी मुकाबले में लड़ोली ने नैहरियां को हराया
पंद्रह केंद्र और चार निजी स्कूलों के 313 बच्चे ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला चुरुड़ू में 29वीं खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल पचास मीटर दौड़, सौ मीटर दौड़, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड अंब के पंद्रह केंद्र और चार निजी स्कूलों के 313 बच्चे भाग ले रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अंब के प्रधान जगदेव सिंह जग्गी ने मुख्य अतिथि से मांग की है कि प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व की भांति प्रदेश स्तर तक करवाई जाएं। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में लड़कों के कबड्डी मुकाबले में लड़ोली ने नैहरियां, अठवां ने सपौरी को हराया और खो-खो लड़कों में अंब ने सूरी को हराया।