फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   290 candidates took the B.Sc Nursing entrance exam, seven remained absent.

Una News: 290 अभ्यर्थियों ने दी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, सात रहे गैरहाजिर

Mon, 08 Jul 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
290 candidates took the B.Sc Nursing entrance exam, seven remained absent.
खड्ड कालेज में नर्सिग की परिक्षा देने से पहले सूचना पट पर लगे दिशार्निदेश को देखती युवतियां।संव
राजकीय महाविद्यालय खड्ड में परीक्षा आयोजित, केंद्र में पहली बार पुलिस कर्मी नियुक्त
विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद ही मिली परीक्षा केंद्र में एंट्री, वीडियोग्राफी भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय खड्ड में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल राजेंद्र शर्मा की देखरेख में इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय ने पहली बार प्रशासन से सहायता लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस कर्मी नियुक्त करवाए और मेटल डिटेक्टर के द्वारा अच्छे से तलाशी लेेने पर ही बच्चों को परीक्षा केंद्रों में जाने की अनुुमति दी गई। सभी बच्चों की परीक्षा देेते समय वीडियोग्राफी करवाई गई। यहां पर इस परीक्षा में ऊना जिला के अलावा साथ में सेट कांगड़ा और बिलासपुर जिला से भी अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। इस प्रवेश परीक्षा में 290 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि सात अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस केंद्र में कुल 297 अभ्यर्थियों के लिए सीट अलॉट की गई थी। यह प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में की गई। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और पैन के अलावा और कोई भी अतिरिक्त चीज ले जाने की अनुमति नहीं थी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की स्क्रीनिंग करने के बाद ही हाल में प्रवेश करवाया गया। इस प्रवेश परीक्षा को संपन्न करवाने में महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से 15 के करीब स्टाफ की तैनाती की गई थी। मेडिकल कॉलेज की ओर से पर्यवेक्षक की भूमिका में भी एक अधिकारी नियुक्त रहे। कुल मिलाकर यह प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस बार अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुुसंधान विश्वविद्यालय ने बहुत सारेे ऐसे प्रावधान किए थे, जिससें पेपर लीक और गलत पहचान के द्वारा पेपर देने वालों की शिनाखत की जा सके। विश्वविद्यालय ने पहली बार प्रशासन से सहायता लेकर सभी परीक्षा केंद्राें में पुलिस कर्मी नियुक्त करवाए और मेटल डिटेक्टर के द्वारा अच्छे से तलाशी लेेने पर ही बच्चों को परीक्षा केंद्रों में जाने की अनुुमति दी गई। सभी बच्चों की परीक्षा देेते समय वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी।

खड्ड कालेज में नर्सिग की परिक्षा देने से पहले सूचना पट पर लगे दिशार्निदेश को देखती युवतियां।संव

खड्ड कालेज में नर्सिग की परिक्षा देने से पहले सूचना पट पर लगे दिशार्निदेश को देखती युवतियां।संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed