फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   29 liquor shops auctioned for Rs 21.09 crore

Una News: 21.09 करोड़ में नीलाम हुई शराब की 29 दुकानें

Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
29 liquor shops auctioned for Rs 21.09 crore
ठेकों की नीलामी प्रक्रिया में निविदा डालते छेकेदार। डीपीआरओ
हरोली यूनिट की 4 दुकानों की नहीं हुई नीलामी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब के ठेकों की छह यूनिटों को 9 इकाइयों में विभाजित करके नीलामी प्रक्रिया का दूसरा चरण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह नीलामी ऊना के बचत भवन ऊना में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की ओर से पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई। पूरी प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की देखरेख में पूरी हुई। एडीसी ने बताया कि दूसरे चरण में 9 इकाइयों में कुल 33 शराब की दुकानों की नीलामी की जानी थी। इनमें से 8 इकाइयों की 29 दुकानों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इन 8 इकाइयों का कुल आरक्षित मूल्य 21 करोड़ 8 लाख 85 हजार 881 रुपये रखा गया था। ये यूनिटें 21 करोड़ 9 लाख 2 हजार 234 रुपये में नीलाम हुईं। शेष हरोली यूनिट की 4 शराब की दुकानों की नीलामी अगली निर्धारित तिथि को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed