फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   2655 mitric tun uriya reached in himachal pradesh

प्रदेश के लिए पहुंची 2655 मीट्रिक टन यूरिया खाद

Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
2655 mitric tun uriya reached in himachal pradesh
ऊना। जिले के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया। एक ओर धूप खिली तो वहीं यूरिया खाद की खेप भी सरकारी समीतियों और इफ्को के गोदामों में पहुंच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने खाद की खरीद की है। इसी के साथ किसानों से गेहूं, गोभी समेत कई फसलों में खाद का छिड़काव भी किया। बताया जा रहा है कि वीरवार शाम को पूरे प्रदेशभर के लिए 2655.900 मीट्रिक टन यूरिया खाद की खेप होशियारपुर पहुंची है। अब इसे मांग के अनुसार सभी जिलों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल बीते कुछ दिनों से लगातार खराब मौसम रहने के कारण गेहूं, आलू, गोभी व मटर जैसी फसलें खराब होने लगी। कई हिस्सों में तो गेहूं की फसल पीली पड़ने लग गई। ऐसे में इस समय खाद का छिड़काव बेहद जरूरी माना जा रहा है। इसके लिए जब किसान गोदामों में पहुंचे तो वहां खाद नहीं मिली। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद की खेप पहुंचने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। किसान विनोद कुमार ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से खाद का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने 20 कनाल भूमि पर गेहूं की फसल लगाई है। अब फसल पीली पड़ने लगी है और खाद का छिड़काव बेहद जरूरी है। शुक्रवार को खाद मिलने से राहत मिली। बता दें कि जिले में करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं फसल की बिजाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में इफ्को गोदाम के बिक्री प्रबंधन मोहित शर्मा ने बताया कि अब उनके पास खाद का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। किसान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खाद की खरीद के लिए उनके पास आ सकते हैं। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश पठानिया ने बताया कि वीरवार को प्रदेश के लिए खाद की बड़ी खेप होशियारपुर पहुंची। अब इसे सभी गोदामों में भेजा जा रहा है। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में खाद पहुंचने में शनिवार तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed