Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   255 posts of pharmacy officers are vacant, the union met the Chief Minister regarding the demands

Una News: फार्मेसी अधिकारियों के 255 पद रिक्त, मांगों को लेकर संघ ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Thu, 05 Feb 2026 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
255 posts of pharmacy officers are vacant, the union met the Chief Minister regarding the demands
मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ऊना में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सीमित संसाधनों और मानव बल के बावजूद फार्मेसी अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की रीढ़ हैं। ये अधिकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों तक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, आपातकालीन सेवाओं, टीकों और अन्य मेडिकल आपूर्ति की सुरक्षित एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि फार्मेसी कैडर ने हमेशा व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर रोगी सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता को प्राथमिकता दी है। बावजूद इसके सुधारों के इस दौर में भी यह कैडर निरंतर उपेक्षा का शिकार रहा है। प्रमुख मांगों में पर्याप्त स्टाफिंग नॉर्म्स, स्पष्ट प्रमोशन चैनल और युक्तिसंगत जॉब प्रोफाइल शामिल हैं।

प्रदेश में पुरानी स्टाफिंग नॉर्म्स और ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर समर्पित फार्मेसी ढांचे के अभाव के कारण सरकारी निशुल्क दवा वितरण और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में फार्मेसी अधिकारियों के 255 पद रिक्त हैं। लगभग 90 प्रतिशत स्वास्थ्य संस्थानों में पर्ची, शुल्क संग्रह, लिपिकीय और अन्य तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण फार्मासिस्टों पर अतिरिक्त कार्यभार है। प्रतिनिधिमंडल ने इन मांगों के जल्द समाधान की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed